किम कार्दाशियां ने बेटा होने का दावा कर के सारी दुनिया को चौंका दिया था। फिलहाल वो फ्रांस में हैं और ट्वीट कर खुलासा किया है कि सुबह चार बजे एक होटल के कमरे में उन्हें अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा।
किम के अनुसार सुबह चार बजे जब वो अपने कमरे में सो रही थीं, तभी एकाएक उनके कमरे पर किसी ने दस्तक दी। यह दस्तक देने वाली एक अनजान महिला थी, मगर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि यह महिला पूरी तरह से निर्वस्त्र थीं। साथ ही उसने शराब भी पी रखी थी।
किम ने टि्वटर पर लिखा, ‘सुबह चार बजे अचानक उठी। देखा कि एक निर्वस्त्र महिला मेरे कमरे पर दस्तक दे रही थी। पता नहीं कौन थी। क्या काम था। अब मुझे बहुत ज्यादा नींद आ रही है मगर काम के लिए भी जाना है। बहुत लंबा दिन बीतने वाला है।’ 34 वर्षीय किम इन दिनों कान लायंस फेस्टिवल में हिस्सा लेेने के लिए फ्रांस पहुंची हुई हैं।