सर्वप्रथम आप सबको गुरु गोबिंद जी के प्रकाश पर्व की बहुत बहुत बधाई हो। आज प्रकाश पर्व के मौके पर भारत के प्रधान मंत्री ने भी गुरुजी को याद करते हुए अपने ट्वीटर और वेबसाइट के द्वारा सबको बधाई दी व गुरु जी को नमन किया।
ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੈਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਮਨ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜੀਵਨ ਇੱਕ ਨਿਆਂਪੂਰਨ ਤੇ ਸਮਾਵੇਸ਼ੀ ਸਮਾਜ ਸਿਰਜਣ ਦੀ ਗਾਥਾ ਹੈ। ਉਹ ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਸਿਧਾਂਤਾਂ ਉੱਤੇ ਦ੍ਰਿੜ੍ਹ ਰਹਿਣਾ ਸਿਖਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਅਸੀਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਾਹਸ ਅਤੇ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। pic.twitter.com/uk2KknTVSk
— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2021
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु गोबिंद सिंह जी की शान में कह रहे हैं कि “श्री गुरु गोबिंद सिंह दे प्रकाशपूरब दे पवित्र मौके ते मैं ऊना नूं नमन करदा हां, यानी गुरु जी के प्रकाश पर्व पर वो उन्हें नमन करते हैं। उनका जीवन एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज निर्माण की गाथा है। वह हमें अपने सिद्धांतों पर रहना सिखाते हैं। हम उनके साहस और उनकी कुर्बानियों को भी याद करते हैं।
गुरु गोबिंद सिंह जी के बारे में अच्छे से जानना है तो देखें ये फिल्म
चार साहिबज़ादे 2014 की वो फिल्म है जो गुरुजी के चार बालक, अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह और फ़तेह सिंह के मुग़लों के खिलाफ बहादुरी से डटने, लड़ने और बिना किसी डर-भय के कुर्बान होने की कहानी बयान करती है। ये फिल्म एनिमेटेड है यानी ग्राफ़िक्स के द्वारा बनी है लेकिन फिर भी ये आपके मन मस्तिष्क को झकझोर देने के लिए काफी है।
आप सबको एक बार फिर गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व की बहुत बहुत बधाई हो। – सिद्धार्थ अरोड़ा ‘सहर’