हिन्द म्यूजिक वर्ल्ड की दो भोजपुरी फिल्म के लिए अभिनेत्री तान्या तिवारी अनुबंधित

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
हिन्द म्यूजिक वर्ल्ड की दो भोजपुरी फिल्म के लिए अभिनेत्री तान्या तिवारी अनुबंधित
हिन्द म्यूजिक वर्ल्ड की नवीनतम  दो भोजपुरी फिल्म क्रमशः 'पति पत्नी और गायिका' एवं 'पायलिया' के लिये नवोदित अभिनेत्री तान्या तिवारी को अनुबंधित किया गया है। इस फिल्म के पूर्व तान्या तिवारी कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी है। सिवान (बिहार) की मूल निवासी अभिनेत्री तान्या तिवारी को 'पति पत्नी और गायिका' एवं 'पायलिया' से काफी उम्मीद है। इन दोनों फिल्मों के निर्माता द्वय उदय सिंह और शम्भू पांडेय हैं।
'सांवरिया', 'गुलाम' 'मैं हूँ मजनूं तेरा' के पूर्व सुपर स्टार राजेश खन्ना अभिनीत 'वफ़ा' जैसी कई फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता शम्भू पाण्डेय नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने के मामले में अग्रणी माने जाते हैं। शंभू पांडेय द्वारा निर्देशित फिल्म-'पायलिया' में नवोदित अभिनेत्री तान्या तिवारी के अलावा रौशनी सिंह, नेहा प्रकाश, प्राची सिंह, संजय यादव, के के गोस्वामी, अनिल धवन, श्रीराज पंडित, गिरीश शर्मा, एसपी सिंह, संजय पांडे और अली खान मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।
गीतकार प्यारे लाल कवि, सुमित चन्द्रवंशी और शेखर के द्वारा इस फिल्म के लिए लिखे गए गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार अमन श्लोक ने। इस फिल्म के डीओपी विजय महाजन , एक्शन डायरेक्टर गब्बर सिंह और पटकथा व संवाद लेखक रुस्तम अली चिश्ती हैं।हिन्द म्यूजिक वर्ल्ड की दो भोजपुरी फिल्म के लिए अभिनेत्री तान्या तिवारी अनुबंधित
* संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय
Latest Stories