हिमांशी खुराना को नहीं पसंद आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड कहलाना, बोलीं – ‘हमेशा पुरुषों के बारे में ही क्यों …’
कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 13 से मशहूर हुईं पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हिमांशी के फैंस उन्हें अक्सर आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड के नाम से संबोधित करते हैं। लेकिन लगता है कि हिमांशी को आसिम की गर्लफ्रेंड कहलाना पसंद नहीं है। तभी तो उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई है।
हमेशा आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड क्यों कहा जाता है
Source – Pinterest
हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। हिमांशी खुराना के फैंस भी उनकी और आसिम रियाज की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। इसलिए ही उन्हें हर समय आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड कहकर पुकारा जाता है। लेकिन हिमांशी को ये सुनना पसंद नहीं है। हिमांशी ने इस बारे में अपने फैंस को भी बताया।
पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए हिमांशी बताया है कि उन्हें आसिम की गर्लफ्रेंड सुनना पसंद नहीं हैं। हिमांशी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमेशा आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड क्यों कहा जाता है। हिमांशी का बॉयफ्रेंड क्यों नहीं कहा जाता।’
Why it’s always girlfriend of Asim Riaz.. not boyfriend of himanshi Khurana.. I know dere is nthng wrong in dis & M proud of dis bt at d same time females r also working in dis industry & they hv there individual personality.. their share of struggle.. why it’s always about man https://t.co/zhUgAXsyw8
— Himanshi khurana (@realhimanshi) July 1, 2020
हिमांशी आगे लिखती हैं, ‘मुझे पता है इसमें कोई गलत बात नहीं है। लेकिन महिलाएं भी इस फील्ड में काम कर रही हैं। उनकी खुद की एक पहचान है। उनका भी संघर्ष है। तो हमेशा पुरुषों के बारे में ही क्यों कहा जाता है।’ हिमांशी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हिमांशी के फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना दोनों की जोड़ी बिग बॉस 13 में ही बनी थी। यहां से दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद आसिम ने हिमांशी को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था। बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। हाल ही में दोनों म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए। जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया।
ये भी पढ़ें– विद्या बालन की शकुंतला देवी इस दिन अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज