अपने डूबते करियर को बचने के लिए रितिक जी तोड़ मेहनत कर रहे है। इसलिए रितिक अब सोच समझकर हर फिल्म साईन कर रहे हैं। दरअसल रितिक अब पूरी तरह से कमर्शिअल फिल्म करना चाहते हैं। इसलिए रितिक ने अपनी नेक्स्ट फिल्म की स्क्रिप्ट चुन ली है। रितिक की अगली फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे है। इस फिल्म में रितिक रोशन डबल रोल करने वाले हैं। इस फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म हैं। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म से सारा अली खान डेब्यू कर सकती है। इस फिल्म में रितिक का डबल रोल है तो जाहिर सी बात है की हीरोइन भी दो होंगी। जिसमे से एक सारा अली खान हो सकती हैं। पर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पर ख़बरों के मुताबिक सारा अली खान ने अपने किरदार के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है। बरहाल ये पहली बार नहीं है की रितिक पहली बार डबल रोल निभा रही है इससे पहले भी रितिक अपनी पहली फिल्म कहो न प्यार है में दोहरी भूमिका निभा चुके है। अब देखना यह है की रितिक के ये एक्सपेरिमेंट उनके गिरते ग्राफ को उठाते है या नहीं है।
रितिक एक बार फिर निभायंगे डबल रोल
1 min
