जाने संध्या बींदणी उर्फ एक्ट्रेस दीपिका सिंह की डाइट, ले फिटनेस टिप्स

दीपिका सिंह

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों कलर्स टीवी के शो 'मंगललक्ष्मी' में नजर आ रही हैं और उन्होंने मायापुरी के साथ अपने डाइट और फिटनेस रूटीन को साझा किया है।

दीपिका सिंह

दीपिका सिंह ने बताया कि उनके फिटनेस का राज कोई खास डाइट नहीं है, बल्कि खुद पर नियंत्रण रखना है। उन्हें जो अच्छा लगता है, वह खा लेती हैं लेकिन नियंत्रण बनाए रखती हैं।

दीपिका सिंह

उन्होंने दूध वाली चाय को छोड़कर अदरक, लौंग और इलायची वाला पानी पीना शुरू किया है, जो उनकी फिटनेस का हिस्सा है।

दीपिका सिंह

दीपिका आमतौर पर शाम 7-8 बजे तक अपना आखिरी मील लेती हैं और हल्का भोजन पसंद करती हैं, खासकर जब घर में कोई पार्टी होती है।

दीपिका सिंह

उनका पसंदीदा भोजन पोहा है, जिसे वह सुबह वर्कआउट के बाद खाती हैं। उन्हें चाइनीज और थाई खाना भी पसंद है, लेकिन यह उनके मूड पर निर्भर करता है।

दीपिका सिंह

दीपिका के अनुसार, सुबह का समय वर्कआउट के लिए सबसे अच्छा होता है, जब पेट खाली होता है और मन शांत रहता है।

दीपिका सिंह

उनकी डाइट में ब्रेड और कुकीज सख्त मना हैं, जबकि मखाना उनका पसंदीदा हेल्दी स्नैक है। उन्हें गोलगप्पे और चीट डे पर छोले भटूरे पसंद हैं।

दीपिका सिंह

दीपिका का मानना है कि जीवन में नियंत्रण और लचीलापन बनाए रखना चाहिए। खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें और अपनी गलतियों पर काम करें।

दीपिका सिंह

उन्होंने फैंस को सलाह दी कि खुद के साथ रहें और खुद को ऊँचा ले जाने की कोशिश करें, क्योंकि यह बदलाव में मजा आता है।

दीपिका सिंह 'दीया और बाती' में संध्या के किरदार से फेमस हुई थीं और उसके बाद वे कई अन्य शो और वेब सीरीज़ में नजर आई हैं।