प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो के सभी किरदार एक-एक करके सामने आने शुरु हो गए हैं। अभी दो दिन पहले ही नील नितिन मुकेश की तस्वीर सामने आई थी और अब जैकी श्रॉफ का लुक दिलचस्प तस्वीर के साथ सामने आ गया है। बता दें कि जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया है। सामने आई फोटो में भी उनका लुक वैसा ही दिख रहा है।
Jackie Shroff… New poster of #Saaho… #SaahoTrailer drops on 10 Aug 2019… 30 Aug 2019 release. #30thAugWithSaaho pic.twitter.com/DDiiizoNxM
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 8, 2019
फिल्म में अपने लुक के बारे में बात करते हुए जैकी फॉफ ने कहा कि, इस एक्शन फिल्म में बेहतरीन किरदार निभाकर खुश हूं। इसमें मैं एक विलेन का किरदार निभा रहा हूं, इसलिए न तो मुझे गाने की जरूरत पड़ी और न ही डांस की। जैकी ने बताया कि, मेरा पहला प्रोजेक्ट 1988 में स्वामी दादा था, जिसमें मेरे साथ शक्ति कपूर थे। मैं हमेशा से फिल्मों में मजबूत किरदार करना चाहता था, जो प्रभावपूर्ण हो। वो हीरो का भी हो सकता है और निगेटिव भी।
Neil Nitin Mukesh… New poster of #Saaho… Stars Prabhas and Shraddha Kapoor… Directed by Sujeeth… 30 Aug 2019 release. #30thAugWithSaaho pic.twitter.com/rJVB49FQzn
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 5, 2019
उन्होंने कहा, मेरी फिल्म मिशन कश्मीर को लोग अभ तक नहीं भूले होंगे, जिसमें मैंने विलेन का किरदार निभाया था। साथ ही उन्होंने प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने को भी खुद के लिए अनूठा लम्हा बताया। गौरतलब है कि जैकी श्रॉफ अपने जीवन में सभी का सम्मान करते हैं, चाहे वो स्पॉट ब्वॉय ही क्यों न हो। इसी वजह से बॉलीवुड में उन्हें डार्लिंग के उपनाम से पुकारा जाता है।
Arun Vijay… New poster of #Saaho… Stars Prabhas and Shraddha Kapoor… Directed by Sujeeth… 30 Aug 2019 release. #30thAugWithSaaho pic.twitter.com/XSKQGLMEoU
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 6, 2019
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.