महाराष्ट्र सरकार द्वारा बॉलीवुड एक्टर्स जितेंद्र कपूर व अनिल कपूर को राज कपूर अवॉर्ड के लिए चुना गया। 74 साल के जितेंद्र को राज कपूर लाइफटाइम कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड व 59 साल के अनिल कपूर को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया जाएगा। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने यह जानकारी सबके साथ साझा की। लाइफटाइम पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी और पांच लाख रूपये का नगद पुरस्कार शामिल है वहीं विशेष योगदान पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और तीन लाख रपये का नगद पुरस्कार शामिल है। राज कपूर अवॉर्ड का समारोह 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज कपूर अवॉर्ड के लिए चुने गए जितेंद्र-अनिल
1 min
