इन दिनों माइथोलॉजी सीरियल्स लोगो को बेहत पसंद आ रहे है। सभी दर्शक बहोत उत्साह के साथ माइथोलॉजी सीरियल्स को देखते है और उसे समझते भी है। स्टार भारत अपने रनिंग हिट शो राधाकृष्ण के बाद अब अपना दूसरा सबसे बड़ा माइथो शो लांच करने जा रहा हैं।जिसका नाम है जगत जननी माँ वैष्णो देवी-कहानी माता रानी की।इस शो में माता वैष्णो की कहानी को दिखाया जाएगा। हाल ही में इस शो की लांच पार्टी पुरे स्टार कास्ट के साथ बहोत ही उत्साह के साथ किया गया।इस शो में दिखाया जाएगा माँ वैष्णो देवी की अनकही अनसुनी कहानी साथ ही इसमें दिखाया जायेगी की कैसे नन्ही वैष्णवी माँ वैष्णो बनी।
यह शो 30 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है।जो हर सोमवार से शनिवार रात 9.30 बजे स्टार भारत पर दिखाया जाएगा। शो में पौराणिक कथाओं के साथ साथ दिखाया जाएगा की किस तरह माँ वैष्णो देवी ने अपने बालपन में ही आत्मा को कष्ट देने वाली तड़प,भूक और दरिद्रता जैसे समस्याओं से झुझते हुए लोगो का जीवन बदल दिया। और कैसे अपने उदेशय को प्राप्त करने के लिए हर लड़ाई का सामना करती जाती है, तथा किस प्रकार वह धरती पर होने वाले हर पाप का नाश करती है।
रश्मी शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा इस शो को प्रोडूस किया जा रहा है।जिसमे मैशा दीक्षित चाइल्ड एक्टर लीड रोल में माँ वैष्णो के किरदार में नज़र आएँगी। साथ ही इस शो में मदिराक्षी मुंडल ,तोरल रसपुत्र जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। शो में ग्राफ़िक्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है।जिसकी एक झलक आप प्रोमो में देख सकते है।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.