भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा और साउथ के सुपरस्टार विष्णु विशाल ने हाल ही में सगाई कर ली है। विष्णु विशाल ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।नए साल के मौके पर ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल ने अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था।दोनो अक्सर साथ मे देखे जाते हैं और फ़ोटो शेयर करते हैं।ज्वाला गुट्टा के जन्मदिन के मौके पर दोनों ने एक दूसरे से सगाई की है।
Happy birthday @Guttajwala
New start to LIFE..
Lets be positive and work towards a better future for us,Aryan,our families,friends and people around..Need all your love n blessings guys..#newbeginnings
thank you @basanthjain for arranging a ring in d middle of d night.. pic.twitter.com/FYAVQuZFjQ
— VISHNU VISHAL – stay home stay safe (@TheVishnuVishal) September 7, 2020
विष्णु विशाल ने ज्वाला के साथ सगाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे ज्वाला गुट्टा. जिंदगी की ई शुरुआत. आओ हम पॉजिटिव रहकर अपने, आर्यन, अपने परिवार और दोस्तों के बहतर भविष्य के लिए काम करें.” विष्णु विशाल के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विष्णु विशाल तमिल एक्टर हैं और अपनी एक्टिंग में माहिर है।विष्णु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 से की थी।बात दें, विष्णु की शादी रजनी नटराजन से साल 2011 में हुई थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।वहीं ज्वाला गुट्टा की भी शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ हुई थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। इस नए जोड़े को बोहोत शुभकामनाएं।