अभिनेता कबीर बेदी के लिए उनका 70वां जन्मदिन बेहद खास रहा। वह परवीन दुसांज के साथ परिणय सूत्र में बंध गये। उनके जन्मदिन के समारोह में शामिल हुए अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कबीर बेदी को 10 और शादियां करने की शुभकामनाएं दीं।
परवीन ने इसके बाद कबीर के जन्मदिन पर दिल्ली के सूफी बैंड को पेश किया और कहा कि अभी और भी तोहफे बाकी हैं। दोनों उस दिन गुरुद्वारे पहुंचे, मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। वे अपने परिजनों तथा करीबी मित्रों की उपस्थिति में परिणय सूत्र में बंधे।