बॉलीवुड के सभी सितारें सिंगर बनने की राह पर चल पड़े है। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल भी सिंगर बन गई है। लेकिन वह कोई सीरियस सिंगर नहीं बल्कि मज़ाकिया सिंगर बनी है। कनिका कपूर के ‘बेबी डॉल…’ गाने को लाखों-करोड़ो लोगों ने पसंद किया था। लेकिन इसी गाने को काजोल ने इस मज़ाकिया अंदाज में गाया कि जिसे सुन कर कोई भी हंसे बिना नहीं रह पाएंगा। दरअसल फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रमोशन के समय काजोल, शाहरुख खान, वरुण धवन व कीर्ति सेनन एक रेडियो शो पर पहुंचे थे। जहां सभी को बॉलीवुड नंबर के साथ गाना था। काजोल ने ‘बेबी डॉल’ और ‘साजन जी घर आए’ गाना गाया था। वो भी ऐसे अंदाज मे जिसे सुन सब हंसने लगे। इस वीडियो क्लिप को अब इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें काजोल के अलावा शाहरुख खान, वरुण धवन, कीर्ति सेनन ने अपनी आवाज़ में गाना गाया व ढ़ेर सारी मस्ती भी की।
काजोल ने गाया ‘बेबी डॉल’ गाना, जिसे सुनकर बिना हंंसे नहीं रह पाएंगे आप
1 min
