टीवी ऐक्ट्रेस काम्या पंजाबी और करण पटेल दोनों ही अपनी रिलेशनशिप के बारे में अब तक नकारते रहे हैं। लेकिन इस बार काम्या ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे उन दोनों के बीच रिलेशन को नकारना उनके खुद के लिए मुश्किल हो रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने सीधे कंधे पर ‘पीके’ का टैटू बनवाया है।
‘पीके’ काम्या के पार्टनर के नाम के अक्षर हैं
दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी गंभीर हैं। काम्या ने करण के नाम के ये इनीशल एक महीने पहले ही गुदवाए थे। लेकिन वह उन्हें छिपाने में कामयाब रही थीं। करण काम्या को उनकी क्रिकेट टीम मैनेज करने में भी हेल्प कर रहे हैं।