बॉलीवुड की क्वीन अभिनेत्री कंगना रनौत फ़िल्मी दुनिया में रहने के साथ साथ अपनी रियल लाइफ में भी काफी फ़िल्मी हैं। अब चाहे जिंदगी फिल्मी हो या असली, कंगना का अंदाजे-बयां ऐसा रहता है कि लोग हैरान रह जाएं। तो चलिए हम आपको एक ऐसी ही बात बताते हैं जिसे जान आप हैरान रह जाएगे। दरअसल कंगना को कुत्ते पसंद हैं और उन्हें कुत्ते पालने का शौक भी है। जी हां और उनके इसी लगाव के चलते कंगना ने अपने घर पर एक कुत्ता पाला हुआ है। और आपको यह सुन हैरानी होगी की कंगना अपने कुत्ते का बाकायदा खुद मेकअप करती हैं। बल्कि उसे सजा-धजा कर तैयार भी रखती हैं। यहां तक कि वे आपने कुत्ते के हेयर बैंड भी लगाती हैं क्योंकि उन्हें खुद भी हेयर बैंड लगाना बेहद पसंद है।
इस बात का खुलासा खुद कंगना ने एक शो के दौरान किया जिसे एक्ट्रेस नेहा धूपिया होस्ट कर रही हैं| नेहा का ये सेलिब्रटी टॉक शो ऑडियो टॉक शो है जो सावन नाम की एप पर आएगा। इस शो का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर को रात 12 बजे दिखाया गया था। इस शो में नेहा रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, चेतन भगत, करीना कपूर के साथ दिलचस्प बातें करती दिखी।