करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अपने पैरेंट्स से भी ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं और साथ ही उनकी नैनी भी काफी फेमस हो गई हैं। जो हर वक्त तैमूर के साथ रहती हैं। कुछ दिनों पहले ये खबर थी कि तैमूर की देखभाल करने के लिए उनकी नैनी करीब 1.5 लाख रुपये सैलरी लेती हैं। हाल ही में जब करीना कपूर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिल्कुल अलग ही जवाब दिया।
अरबाज खान के शो की पहली गेस्ट बनीं करीना कपूर ने इस चैट शो पर पहली बार तैमूर की नैनी की सैलरी पर बात की। अरबाज ने जब शो में करीना से तैमूर की नैनी की सैलरी को लेकर सवाल पूछा, तो करीना कपूर ने कहा– “सबसे जरूरी है आपके बच्चे का खुश रहना। अगर बच्चा सुरक्षित हाथों में है, वो खुश है तो ये बात मायने नहीं रखती है कि आप कितने पैसे बतौर सैलरी देते हैं।”
वैसे करीना कपूर ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि किसी को कैसे पता होता है कि मैं क्या सैलरी दे रही हूं। करीना ने अरबाज के शो में बताया कि तैमूर की सुरक्षा मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। ये मायने नहीं रखता है कि क्या फीस दी जा रही है।
हालांकि अरबाज से बातचीत में करीना ने तैमूर की नैनी की सैलरी का खुलासा तो नहीं किया। लेकिन करीना के जवाब यह अंदाज लगाया जा सकता है कि नैनी की सैलरी चर्चाओं के आस पास ही हो।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.