बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बॉलीवुड की बैहतरीन दीवाज में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। फिलहाल करिश्मा कपूर ने इन दिनों फिल्मों की दुनिया से दूरी बनाई हुई हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
हाल ही में करिश्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल शनिवार रात को मुंबई में ‘टाइम्स फैशन शो’ का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में कई स्टार्स ने शिरकत की। इस दौरान जब रैंप पर करिश्मा कपूर ने वॉक किया तो सब उन्हें देखते रह गए। उन्होंने शानदार अंदाज में वॉक किया। इस दौरान करिश्मा ब्लैक कलर के लहंगे पहने बेहद खूबसूरत लग रही थी। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने हैवी झुमके पहने थे। इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला छोड़ा था। जो उनके ग्लैमरस लुक को चार-चांद लगा रहा था। इस दौरान करिश्मा ने लाइट मेकअप किया था। करिश्मा ने यह रैंप वॉक डिजाइनर अंशु जैन के लिए किया था।
बता दें की यह फैशन वीक मुंबई के सेंट रेजिस होटल में चल रहा है। बॉम्बे फैशन वीक की शुरुआत बेहद खूबसूरत कलेक्शन के साथ शुरू हुई, जिसमें मॉडल्स और एक्ट्रेस ने व्हाइट, क्रीम, ब्लैक के अलावा कई ड्रेसेस में जलवे बिखेरे। इस फैशन वीक स्प्रिंग/समर 2019 में कई स्टार्स ने रैंप वाॅक किया।
करिश्मा के व्रकफ्रंटकी बात करे तो करिश्मा जल्द ही एकता कपूर की वेब सीरीज में नजर आ सकती हैं। खबरों की मानें तो एकता कपूर ने करिश्मा को बड़ा मौका देने का फैसला किया है। एकता कपूर का ओटीटी ऑल्ट बालाजी जल्द ही एक वेब सीरीज शुरू करने जा रहा है, जिसमें करिश्मा नजर आ सकती हैं।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.