अपनी बोल्ड अदाओं से दुनिया भर में मशहूर अमेरिकी पॉप गायिका केटी पेरी ने हाल ही में अपना एक न्यूड वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में लोगों को वोटिंग के लिए लाइन में खड़े दिखाया गया है। लोग अलग-अलग स्टाइल में वोट देने के इंतजार कर रहे होते हैं और इतने में केटी पेरी वहां न्यूड हो जाती हैं। इस पर पुलिस आती है और उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। गाड़ी में एक शख्स पहले से मौजूद होता है। पुलिस दोनों को साथ ले जाती है। इस वीडियो के आखिर में लिखा है कि वोट देना याद रखें। किसी को क्या फर्क पड़ता है कि आपने क्या पहना है।
Today, on #VoterRegistrationDay, I, @funnyordie and @rockthevote invite you to… #IRegistered pic.twitter.com/6kscHoRa0k
— KATY PERRY (@katyperry) September 27, 2016
अब आप सोच रहे होंगे केटी पेरी ने यह वीडियो क्यों शेयर किया है तो हम आपको बता दें कि नवंबर में अमेरिका होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए केटी पेरी ने यह वीडियो शेयर किया।
दरअसल केटी पेरी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की बहुत बड़ी फैन है। केटी पेरी काफी समय से हिलेरी क्लिंटन को सपोर्ट करती आ रही है। इससे पहले केटी पेरी ने सोशल साइट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड तस्वीर शेयर करते हुए हिलेरी को समर्थन करने की बात कहीं थी। साथ ही उन्होंने अपनी एक न्यूड तस्वीर भी शेयर की थी। अपने इस सपोर्ट के साथ उन्होंने लिखा था “Katy Perry Votes Naked Tomorrow”