सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता 18 नंवबर को हैदराबाद में आयुष शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अर्पिता की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कल अर्पिता अपने ससुराल चली जाएंगी। अब खान परिवार में शादी है तो जश्न भी शानदार होगा, साथ में बनेंगे लजीज पकवान। हम आपको बताते हैं कि अर्पिता की शादी में क्या पकवान बनेंगे? शादी समारोह में हैदराबादी बिरयानी, हलीम और पत्थर का गोश्त जैसे लोकप्रिय दक्कनी व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे।
सलमान ने हेरिटेज होटल ताल फलकनुमा को दो दिन (18 और 19 नवंबर) के लिए बुक कर लिया है। होटल में 60 कमरे हैं और यह चार मीनार से पांच किमी दूर है।
सूत्रों ने बताया कि शादी में करीब 300 मेहमानों के आने की संभावना है। बॉलीवुड और टॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों का शादी में जमावड़ा रहेगा।