बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू ने लाखों लोगों को अपनी आवाज से दीवाना बनाया है। एक बार फिर वह अपने गानों से प्रेमियों को दीवाना बनाने वाले है। दरअसल गायक कुमार सानू अगले महीने मुंबई में लाइव प्रस्तुति देंगे। कुमार सानू 9 जनवरी को मुंबई के कुर्ला स्थित डबलिन स्क्वायर में कार्यक्रम पेश करेंगे। कुमार सानू ने ‘तुम दिल की धड़कन’, ‘दिल ने ये कहा’, ‘जीएं तो जीएं’ जैसे कई सुपर हिट गीतों को गाया है। सानू आखिरी बार फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ में अपने सुरों का जलवा बिखेरते हुए नजर आए थे। अब वह लाइव कार्यक्रम के जरिए दर्शकों को दीवाना बनाएंगे।