मुम्बई में लावा मोबाइल हैंडसेट कंपनी ने भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। धोनी लावा के मल्टी-चैनल विज्ञापन अभियान का नया चेहरा होंगे। इस गठजोड़ के माध्यम से लावा का लक्ष्य अपने ब्रांड की पहचान को भारतीय हैंडसेट उद्योग में सर्वाधिक विश्वसनीय बनाना है। लावा इंटरनेशनल लिमिटेड के उपाध्यक्ष और मार्केटिंग एवं संचार प्रमुख सोलोमन व्हीलर ने इस बारे में कहा कि ‘हमें धोनी के साथ जुड़ने पर गर्व है और हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। धोनी एक शख्स व खिलाड़ी के तौर पर विश्वसनीयता और लावा के मूल्यों का प्रतीक हैं।’ साथ ही धोनी ने लावा मोबाइल हैंडसेट का प्रमोशन भी किया।






