90 के दशक में अपने हॉट अंदाज से बॉलीवुड में तहलका मचाने वालीं अदाकारा ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी को ड्रग्स तस्करी के आरोप में कीनिया पुलिस ने हिरासत में लिया है।
गौर हो कि पिछले कई वर्षों से ममता बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब है। उन्होंने बतौर हिराईन करीब 25 फिल्में की है। इससे पहले एक छपे इंटरव्यू के मुताबिक ममता कुलकर्णी ने इस्लाम धर्म को अपनाने की बात कही थी।
गौर हो कि ममता ने कुख्यात ड्रग तस्कर प्रेमी विकी गोस्वामी से शादी रचाई थी। ममता ने दुबई की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे विकी से इस्लामी रिवाज से शादी कर उसे जेल से छुड़ाया था। इसके बाद दोनों केन्या चले गए थे। विकी को दुबई में भी वर्ष 1997 में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किया गया था।