जानीमानी मॉडल एक्ट्रेस दलजीत कौर जो मिसेस यूनिवर्स 2016 रह चुकी हैं , आइवा की चेयरमैन, आइवा एन जी ओ की फाउंडर ने इस साल होने वाले मिस्टर – मिस – मिसेस आइवा 2017 के लिए 26 शहरों से चुने गए मॉडल को मीडिया से अँधेरी के ऑफ़ द ग्रिड लॉउन्ज में रूबरू कराया। इस इवेंट के मुख्य स्पांसर हैं द मुंबई फेस्ट। हरजीत आनंद और विनोद हसल इस इवेंट को सपोर्ट कर रहे हैं।
प्रेस कांफ्रेंस में सभी मॉडल ने अपने बारे में मीडिया को बताया। इस प्रतियोगता में मणिपुर, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और मुंबई के मॉडल ने हिस्सा लिया है। फिनाले अँधेरी में सात दिसंबर को होगा। आठ तारीख़ को सभी मॉडल एक मोर्चा भी निकालने वाले हैं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में।

















