एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा अपने हॉट और सेक्सी लुक की वजह से सुर्खियों में रहती है वह अपने स्टाइलिश लुक से मीडिया का ध्यान अपनी और खींच लेती है। ऐसे ही हाल ही में मौनी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट मोजूद सभी कैमरों का ध्यान अपनी और शींच लिया।
एयरपोर्ट पर मौनी इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक में नजर आई। तस्वीरों में मौनी अलग ही स्टाइल में साड़ी बांधे नजर आ रही हैं। मौनी ने लाइट पिंक कलर का स्टाइलिश टॉप और ग्रे साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद सेक्सी लग रही थी। साड़ी के साथ मौनी ने मिनिमल मेकअप न्यूड लिपस्टिक और बालो को बांधा हुआ था। जो उनके लुक और भी परफैक्ट बना रहा था। मौनी ने मीडिया कैमरे को मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। मौनी का यह लुक उनके फैंस बहुत पसंद आ रहा है। उनके लुक की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैऔर अपनी बोल्ड तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। उनकी तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। उनके फैंस उनके लुक को बेहद पसंद करते है।
वर्कफ्रंट की बात करे तो मौनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में नजर आई थी। मौनी ने इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म में उनकी काफी जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ रिलीज हुई, जिसमें उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ बनी थी। वहीं अब मौनी ने फिल्म ‘मेड इन चाइना’ की शूटिंग खत्म की। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। इसके अलावा मौनी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.