छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर पहचान बनाने वाले और कामियाबी हासिल कर रहे मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी नई फिल्म ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ जल्द ही लेकर आ रहे हैं| फिल्म ठीक 2 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी| ये स्टोरी भारतीय क्रेक्केट टीम के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के जीवन पर आधारित अनसुनी अनकही कहानी हैं|
इस अनटोल्ड स्टोरी से जुडी इस फिल्म की एक अनटोल्ड बात हम आप को बताते हैं| दरअसल टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने एक खुलासा किया| खबरों के मुताबिक धोनी ने खुद फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे से अपने किरदार यानि धोनी के किरदार को निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत का नाम आगे रखा था| धोनी ने सुशांत की फिल्म “काई पो चे” देखने के बाद यह निर्णय लिया था| उन्हें लगा कि अगर उनपर फिल्म बनती है तो उसमे उनके किरदार के साथ सुशांत पूरा इंसाफ करेगे|
ख़ैर फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद सभी को धोनी का यह सुझाव पसंद आया और लोगो ने फिल्म के ट्रेलर में सुशांत के अन्दर धोनी की झलक भी पाई|