भारत के कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी ‘एम एस धोोनीः द अनटोल्ड स्टोरी‘ का दूसरा डायलॉग प्रोमो रिलीज हो गया है। इस प्रोमो को फिल्म में धोनी का किरदार निभा रहे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस प्रोमो में टीम इंडिया के साथ धोनी के शुरुआती दिनों को दिखाया गया है। इस दौरान धोनी से जब उनका नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि कल टीवी पर देख लेना।
फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कियारा अडवाणी अनुपम खेर मुख्य भूमिका में। कियारा अडवाणी फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी का रोल अदा कर रही है वही अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह की भूमिका में है। इसके अलावा फिल्म में भूमिका चावला भी अहम रोल में है। नीरज पांडे के निर्देशन बनी में ‘एम. एस. धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ 30 सितम्बर 2016 को रिलीज होगी।