एम. एस. धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ का नया गाना रिलीज हो गया है। रिलीज हुए इस गाने के बोल है ‘हर गली में धोनी है’, जिसे रोचक कोहली ने गाया है और मनोज मुंताशिर ने लिरिक्स लिखे हैं। वहीं इसे 16 भारतीय शहरों में 104 लोकेशन पर शूट किया गया है, इसमें धोनी के फैंस को क्रिकेट खेलते दिखाया गया है।
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत एम एस धोनी का रोल अदा कर रहे हैं वही धोनी की पत्नी साक्षी का रोल क्यारा अडवाणी निभा रही है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह 30 सितंबर को रिलीज होगी।