एमटीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘रोडीज 9’ के विजेता रह चुके विकास खोखर अब बॉलीवुड में अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं। पिछले दिनों मुम्बई में स्थित कंट्री क्लब में हुई एक शानदार पार्टी में हिंदी फिल्म “सतरंगी” का मुहुर्त हुआ। इस फ़िल्म से एमटीवी के शो रोडीज़ के विजेता रहे विकास बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फ़िल्म में विकास के अलावा मिसइंडिया पॉपुलर का खिताब जीत चुकी आशिरया कुमारी भी बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इस फ़िल्म की खासियत यह होगी कि इसमें हॉलीवुड के कुछ कलाकार भी नज़र आएंगे। हॉलीवुड एक्टर कोस्टा के अलावा इस मूवी में हॉलीवुड की अभिनेत्री माटिल्डा भी दिखाई देंगी।
इस फ़िल्म के निर्माता रौशन सिंह और राजा राम यादव हैं जबकि निर्देशक मनीष के पी यादव हैं। फ़िल्म के सह निर्माता धनंजय गलानि, इपी बीरेंद्र कुमार लोध, डीओपी सत्यपाल सिंह, लेखक शशि कुमार पांडेय, संगीतकार राज वर्मा, गीतकार धनन्जय भट्ट, डांस डायरेक्टर राजू मास्टर हैं। इस फ़िल्म को एसआरके म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है जबकि इसेराज वर्मा एंड कंपनी और श्री कृष्णा एम वर्ल्ड के सहयोग से बनाया जा रहा है।

विकास को लोग ‘रोडीज 9’ के विनर के रूप में जानते हैं। रोहतक के रहने वाले विकास अपनी जीत का राज़ अच्छी तरह टास्क परफॉर्म करने को मानते हैं। उन्होंने सख्त ऑडिशन के ज़रिए इसमे एंट्री पाई थी। अब वह अपनी पहली हिंदी फिल्म को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। इस थ्रिलर फिल्म में कई हॉलीवुड एक्टर्स की मौजूदगी से यह मूवी एक अलग स्तर कीबनने जा रही है। एसआरके म्यूजिक मशहूर संगीत कंपनी है और वह इसे प्रेजेंट कर रही है इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि फ़िल्म में गीत संगीत अच्छा होगा।
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.