बॉलीवुड दीवा सोनम कपूर अशोक चक्र से सम्मानित नीरजा भानोट के जीवन पर बनने वाली फिल्म में नजर आयेंगी।
नीरजा भानोट पैन एम विमान की चालक दल की सदस्य थी और अपहृत विमान से मुसाफिरों की जान बचाने के दौरान मारी गईं थी। वहीं सोनम ने इस बारे में कहा कि एयर होस्टेस की कहानी देश की युवतियों को प्रेरणा देगी।
दरअसल आतंकवादियों ने नीरजा की अपने यात्रियों की जान बचाने की कोशिश की वजह से गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने पैन एम मुंबई- न्यूयॉर्क उड़ान का 1986 में कराची से अपहरण कर लिया था।
उड़ान में नीरजा चालक दल की सबसे वरिष्ठ सदस्य थीं। नीरजा को उनके अदम्य साहस के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। अब तक इस सम्मान को पाने वालों में नीरजा सबसे कम उम्र की थीं।
सोनम ने बताया, मेरे विचार से इस फिल्म को करने का मतलब यह नहीं है कि यह फिल्म किसी कमजोरी को बताती है। उन्हें (नीरजा) बहादुरी के लिए अर्जुन पुरस्कार मिला था और वह इस पुरस्कार को पाने वाली सबसे युवा और इकलौती महिला थीं। मैं समझती हूं कि यह सरहानीय है। यह मेरे एक प्रेरणादायक कहानी है।
इसके साथ ही सोनम ने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन इस बारे में बहुत कुछ बताना बहुत जल्दी होगी। इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है और इस फिल्म में दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी भी नजर आएंगीं।