मायापुरी अंक 7.1974
‘लव इन स्वीटजरलैंड’ जवेरी प्रोडक्शन की प्रथम फिल्म में प्रेमनाथ और ऋषि कपूर को मुख्य भूमिकाओं के लिए अनुबंधित किया गया है। आर. के. नय्यर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को वी.जवेरी प्रोडयूस करेगा। राजेन्द्र कृष्ण के गीतों की धुनें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल बनाएंगे। हीरोइन के लिए नई लड़की की खोज की जा रही है।
निर्माता-निर्देशक राजेन्द्र भाटिया ने अपने आगामी चित्र के लिए संजीव कुमार और असरानी को अनुबंधित कर लिया है। शरद पिलगांवकर की कहानी का स्कीनप्ले में एस. खलील और संवाद सागर सरहदी ने लिखे है। रविन्द्र जैन के संगीत जैन गीत लिखेगे।
लव इन स्वीटजरलैण्ड में ऋषिकपूर
1 min
