एक्‍ट्रेस Kadambari Jethwani के चक्‍कर में 3 IPS अधिकारी हुए सस्‍पेंड

Kadambari Jethwani

आंध्र प्रदेश सरकार ने मुंबई की एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी की शिकायत पर तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

Kadambari Jethwani

कादंबरी जेठवानी ने अगस्त में एनटीआर पुलिस आयुक्त एसवी. राजशेखर बाबू के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि अधिकारियों ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता और फिल्म निर्माता के.वी.आर. विद्यासागर के साथ साजिश रचते हुए उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया।

Kadambari Jethwani

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके माता-पिता को बिना किसी पूर्व सूचना के मुंबई से विजयवाड़ा ले जाया गया और अपमानित किया गया।

Kadambari Jethwani

कादंबरी के मुताबिक, उनके जमीन के दस्तावेज़ों में हेराफेरी की गई और उन्हें और उनके परिवार को फंसाया गया।

Kadambari Jethwani

उनके वकील एन श्रीनिवास ने बताया कि पुलिस ने उन्हें कई दिनों तक जमानत याचिका दायर करने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण उन्हें 40 दिनों से अधिक समय न्यायिक हिरासत में बिताना पड़ा।

Kadambari Jethwani

कादंबरी जेठवानी 28 वर्षीय मॉडल-अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में काम किया है।

Kadambari Jethwani

उनकी प्रमुख फिल्मों में "साड्डा अड्डा" (हिंदी), "ओइजा" (कन्नड़), "अता" (तेलुगु), "आई लव मी" (मलयालम) और "ओ यारा एमवी लूट गया" (पंजाबी) शामिल हैं।

Kadambari Jethwani

कादंबरी जेठवानी का आरोप है कि पुलिस और विद्यासागर ने मिलकर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने की साजिश रची थी।

Kadambari Jethwani

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा हस्ताक्षरित निलंबन आदेश जारी किए गए हैं।