Ramayana: रामायण के सेट से लीक हुईं सिया-राम की तस्वीर

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के सेट से सिया-राम की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं।

लीक हुई तस्वीरों में रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम और सीता के अवतार में नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर ने मैरून रंग की धोती पहनी है और साई पल्लवी ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी है।

तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि रणबीर और साई फिलहाल वनवास से पहले के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं।

नितेश तिवारी ने ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों के बाद सेट पर नो-फोन पॉलिसी को लागू कर दिया है।

रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे और साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी।

लक्ष्मण की भूमिका टीवी एक्टर रवि दुबे निभाएंगे और सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे।

फिल्म को साल 2025 दिवाली में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।