सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया है।

दोनों आरोपियों को गुजरात से मुंबई लाया जाएगा।

आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) के रुप में हुई है।

दोनों को पुलिस ने तकनीकी निगरानी के बाद गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़े होने की पुष्टि की गई है।

आरोपियों को मंगलवार, 16 अप्रैल की सुबह 10 बजे विमान से मुंबई लाया जाएगा।

आरोपियों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करके फरार हो गए थे।

इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।