शार्क टैंक इंडिया की विनीता सिंह ने अपनी मौत की अफवाहों को किया खारिज

शुगर कॉस्मेटिक की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह ने अपनी मौत या गिरफ्तारी की खबरों को खारिज किया हैं।

विनीता सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी मौत की झूठी खबरों का प्रसार रोकने के लिए कई कार्रवाई की हैं।

उन्होंने मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई हैं और ट्विटर पर भी इस बारे में जानकारी दी हैं।

विनीता सिंह शार्क टैंक इंडिया के पहले सीज़न से ही इसका हिस्सा रही हैं।

शो के तीसरे सीज़न का समापन हो चुका है और विनीता ने इसके बाद रैप-अप पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है।