Read Full Story
बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया को मीठी नदी की सफाई से जुड़े 65 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया गया था।
Read Full Story
डिनो मोरिया ने 19 जून को मुंबई में ईडी कार्यालय में पेशी दी, जो उनकी बांद्रा स्थित आवास पर 14 घंटे तक चली तलाशी के कुछ दिनों बाद हुई थी।
Read Full Story
यह मामला मुंबई में मीठी नदी की गाद निकालने की परियोजना से जुड़ा है, जो 2005 की विनाशकारी बाढ़ के बाद शुरू की गई थी और इसमें फर्जी बिल और 6554 करोड़ रुपये की हेराफेरी का पता चला है।
Read Full Story
ईडी ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू की है।
Read Full Story
जांच के दौरान, डिनो मोरिया और उसके भाई सैंटिनो के इस घोटाले के मुख्य बिचौलिए केतन कदम से करीबी संबंध होने का संदेह है।
Read Full Story
डिनो मोरिया की प्रॉपर्टी पहले भी 2021 में जब्त की गई थी, जब ईडी ने गुजरात स्थित स्टर्लिंग बायोटेक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कार्रवाई की थी।
Read Full Story
ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घोटाले का पैसा सैंटिनो और कदम की पत्नी पुनीता की कंपनी यूबीओ राइड्ज प्राइवेट लिमिटेड में लगाया गया था या नहीं।
Read Full Story
डिनो मोरिया का नाम कदम के कॉल रिकॉर्ड में आने के बाद उनकी भूमिका संदिग्ध हो गई है।
Read Full Story