इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर अक्सर अपने क्यूट अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। लोगों को उनका लुक बेहद पसंद है। प्रिया की तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल हो ती रहती है।
हाल ही में एक बार फिर प्रिया की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल प्रिया ने अपेन इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह यैलो कलर की डेनिम जैकेट में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने लाइट कलर की गॉग्लस भी पहने है जो उनपर काफी सूट कर रही थी। तस्वीरों में प्रिया का स्वैग अंदाज साफ नजर आ रहा है। तस्वीरों में प्रिया अपने टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। प्रिया का यह बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
प्रिया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वह फिल्म श्रीदेवी बंगलॉ से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। जिसके बाद प्रिया विवादों में आ गए हैं। फिल्म के विषय को श्रीदेवी की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है जबकि निर्देशक का कहना है कि फिल्म श्रीदेवी से जुड़ी हुई नहीं है। फिल्म को रिलीज से रोकने के लिए श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने डायरेक्टर को कानूनी नोटिस भी भेजा है।
बता दें कि प्रिया प्रकाश साल 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स में नाम नंबर वन पर है। प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रिया ने रोशन के साथ फिल्म ‘ओरु अदार लव’ से डेब्यू किया है।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.