बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम बीते कुछ दिनों से निक जोनस के साथ जोड़ा जा रहा है। लोगों के बीच चर्चा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों के बीच प्रियंका का निक को उनकी मां से मिलवाना इस रिश्ते की सच्चाई खुद ही बयां कर रहा है। निक को मां से मिलवाने के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों निक जोनस के साथ गोवा में कुछ खास पल बिता रही हैं जिसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है।
https://www.instagram.com/p/Bkc8NbVgG0w/?hl=hi&taken-by=pcourheartbeat
आपको बता दें, प्रियंका और निक के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ हैं। गोवा में प्रियंका के परिवार के साथ निक पूरी मस्ती कर रहे हैं जिसकी पहली तस्वीर अब सामने आ गई है। इस वायरल तस्वीर में निक और प्रियंका परिवार के साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में निक प्रियंका के ठीक बगल में बैठे हैं। निक ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है तो वहीं प्रियंका सफेद और ग्रे रंग का टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। वायरल फोटो में प्रियंका की छोटी बहन परिणीति भी नजर आ रही हैं।
Not a cheesy chopra sister performance.
Nope. @priyankachopra #DancingInTheRain pic.twitter.com/72BX6dxph9— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) June 25, 2018
इतना ही नहीं, प्रियंका की चचेरी बहन परिणिती चोपड़ा ने गोवा टूर से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में परिणिती और प्रियंका को मानसून में मस्ती करते देखा जा सकता है। दोनों चचेरी बहनें “टिपटिप बरसा पानी” गाते नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों मस्ती भरे अंदाज में डांस भी कर रही हैं। वीडियो करीब 9 सेकेंड का है। ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
निक के भारत आने को दोनों के रिश्ते में अगले पड़ाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि निक, प्रियंका के परिवार से मिलने भारत आए हैं। फिलहाल चोपड़ा परिवार के साथ निक गोवा में मानसून की छुट्टियां बिता रहे हैं। आपको बता दें, निक जोनस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। वो उम्र में प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.