पूर्व मिस वर्ल्ड व बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एशियाई महिला हस्तियों में तीसरे नंबर पर रही। दरअसल प्रियंका ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली तीसरी एशियाई महिला बन गई हैं। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.2 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के रिलीज के समय प्रियंका ने ट्वीट कर सबका धन्यवाद किया।
Thank u all so much #12MillionPCManiacs this is such a wonderful good luck present!! U all are my strength pic.twitter.com/opgBdsq7bF
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 18, 2015
ट्विटर पर प्रियंका से आगे चल रही एशियाई महिलाओं में इंडोनेशिया की एग्नेज मो (1.45 करोड़ फॉलोअर्स) और दीपिका पादुकोण (1.25 करोड़ फॉलोअर्स) शामिल हैं। साथ ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका चोपड़ा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रही हैं।