बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी की प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ में देखने के बाद सभी प्रियंका के कायल हो गए है। ‘क्वांटिको’ में अपनी भूमिका के लिए अवॉर्ड्स जीतने के बाद प्रियंका के साथ दुनिया के इस सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति बराक ओबामा डिनर करना चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हर साल व्हाइट हाउस में डिनर का एक खास प्रोग्राम रखते है। इसी डिनर के लिए प्रियंका को आमंत्रित किया गया है। प्रियंका फिलहाल अपने टीवी सीरीज़ और नई हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि प्रियंका इस डिनर ऑफर को स्वीकार करेंगी या नहीं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने सूत्रों से हवाले से खबर दी है कि देसी गर्ल के इस डिनर कार्यक्रम में शामिल होने या न होने पर अगले हफ्ते तक स्थिति साफ हो जाएगी।
‘देसी गर्ल’ को ओबामा ने डिनर के लिए दिया न्यौता
1 min
