बॉलीवुड स्टार्स न्यूयार्क में पिछले हफ्ते धूम मचा रहे थे। क्योंकि इस साल का आइफा अवार्ड इवेंट यहीं मनाया गया। लेकिन इस बार बॉलीवुड से हॉलीवुड की हो चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनीं। लेकिन अभी पिछले हफ्ते ही तो जब बॉलीवुड के सितारे न्यूयार्क जाने के लिए रवाना हो रहे थे तो प्रियंका अपनी फैमिली के साथ वेकेशन मना कर वापस भारत आ गई थीं फिर ऐसी क्या वजह रही कि प्रियंका उसी हफ्ते में वापस लौटीं जब आइफा शुरू हो रहा था। वैसे प्रियंका का कहना था कि वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वापस आई हैं। लेकिन असल वजह कुछ और ही रही असल में उनकी आइफा से पैसों की लेनदेन को लेकर सहमति नहीं बैठी जिसकी वजह से उन्होंने आइफा को न कह दिया।
जी हाँ ख़बरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा से इस अवार्ड फंक्शन को होस्ट करने के लिए बात की गई थी। प्रियंका ने इस बात के लिए जो रकम डिमांड की थी। उसे आइफा वाले थोड़ा कम करवाना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बनीं। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका की दो हॉलीवुड फिल्में इजंट इट रोमांटिक और अ किड कॉल्ड जैक फ्लोर पर आ चुकी हैं। ऐसे में प्रियंका का शेड्यूल भी काफी बिजी चल रहा है। तो फिर क्या था जब आइफा की बात प्रियंका के साथ नहीं बनी तो वो भी अपनी फैमिली के साथ वेकेशन मनाने निकल गईं। लेकिन उसके बाद प्रियका का रिप्लाई काफी शॉकिंग था। क्योंकि जब प्रियंका से उनके आइफा में हिस्सा न लेने का कारण पूछा गया तो उनका जवाब काफी हैरान करने वाला था।
प्रियंका ने कहा कि “आपको पता है कि मैं चीजों को काफी अलग हटकर करती हू। मैं नॉर्मल काम नहीं करती क्योंकि वह काफी बोरिंग होता है।” यानि की आइफा में पार्टिसिपेट करना अब प्रियंका के लिए बोरिंग हो गया है। सच में प्रियंका आप तो पूरी तरह विदेशी हो गई हैं।