बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को जल्द ही ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ के पुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से दिया जाएगा। फाउंडेशन की ओर से प्रियंका चोपड़ा को दूसरी बार पुरस्कार दिया जाएगा। 147वीं दादासाहेब फाल्के जयंती का कार्यक्रम 14 अप्रैल को मुंबई में आयोजित होगा। फिलहाल प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में छाई हुई हैं। अपने पहले इंटरनेशनल शो ‘क्वांटिको’ की वजह से प्रियंका अंतर्राष्ट्रीय स्तर में अपनी मजबूत छवि बनाई है व ‘बेवॉच’ के रूप में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म भी मिल गई है।
प्रियंका चोपड़ा को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
1 min
