बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने अफेयर और शादी के बाद से हमेशा ही सुर्खियों में छाईं ही रहत हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने काम को लेकर प्रियंका अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, प्रियंका, रोहिणी अय्यर के यहां पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में प्रियंका के अलावा जाह्नवी कपूर, मधु चोपड़ा, ईशान खट्टर, संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन समेत कई स्टार्स पहुंचे।
इस दौरान की प्रियंका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी में प्रियंका सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रहीं। उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप और ब्लैक पैंट पहनी थी। जिसमें वह बेहद हॉट और ग्लैमरस नजर आईं।
प्रियंका का टॉप काफी शॉर्ट था लेकिन उन्होंने उसे अच्छे से कैरी किया था। उनकी स्टाइल और हॉटनेस के आगे सारी हसीनाएं फीकी नजर आईं। हमेशा की तरह प्रियंका ने मीडिया के सामने पोज दिए। तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस साफ दिखाई दे रहा है।
लेकिन अपनी इन्हीं तस्वीरों की वजह से प्रियंका ट्रोल हो गईं। एक यूजर ने कहा कि प्रियंका टॉप पहनना भूल गई है। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि यह कैसी ड्रेस है। वहीं एक यूजर ने लिखा यह टॉप डिप्रेशन दिखा रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्दी ही फरहान अख्तर के साथ पिल्म द स्काई इज पिंक में नज़र आने वाली हैं।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.