बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के 2016 कई मायनों में लकी रहा एक तरफ प्रियंका को बेवॉच मिल गई तो दूसरी ओर उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड के इवेंट में जाने का मौका मिला। इस इवेंट में प्रियंका ने एक सफेद कलर का ट्रांसपैरेंट गाउन पहना था। प्रियंका की इस ड्रेस ने उन्हें गूगल सर्च लिस्ट में टॉप 10 में जगह दिलाई है।

गूगल ने इस साल सबसे बेहतरीन ड्रेस सर्च किये जाने के मामले में दुनियाभर की टॉप सेलीब्रिटीज की एक लिस्ट बनाई है. इस लिस्टॉ में प्रियंका सातवें नंबर पर हैं. खास बात यह है कि वो भारत से इस लिस्ट में शामिल होनेवाली अकेली भारतीय हैं।

बता दें कि प्रियंका के इस गाउन को लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद ने बनाया था। प्रियंका को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने ट्विटर पर अपने डिजाइनर को धन्यवाद दिया।
So delighted that my Oscar outfit featured in @Google's #YearInSearch! Thank you for the love! #ZuhairMurad https://t.co/QYiNPYS7ri pic.twitter.com/Qzr83boBPD
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 14, 2016