अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की इच्छा एक जॉम्बी बनने की है। प्रियंका ने अपनी यह अनोखी ख्वाहिश ट्विटर पर जाहिर की।उन्होंने 18 नवंबर को एक ट्वीट में लिखा, मैं एक जॉम्बी बनना चाहती हूं..
आप जब कुछ महसूस नहीं कर पाते होगे, तो जिंदगी जरूर बहुत आसान होती होगी। जॉम्बी के देश में होने पर तो कम से कम ऐसा ही दिखाई पड़ता है।प्रियंका इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें रणवीर सिंह भी हैं। प्रियंका शायद अपने व्यस्तता भरे जीवन से थक गई हैं।कम से कम उनकी ट्वीट से तो यही जाहिर होता है