विनोद बच्चन की फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ में राजकुमार राव और क्रिती खरबंदा पहली बार बड़े परदे पर एक साथ नजर आयेंगें। रत्ना सिन्हा द्वारा निर्देशित और कमल पांडे द्वारा लिखी हुई फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया।
अरेंज मैरिज और प्यार की कहानी
इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद और लखनऊ में हुई हैं। देश के नागरिक सेवाओं में काम करने वाले दो प्रेमियों की यह प्रेम कहानी हैं। सत्तू (राजकुमार राव) और आरती (कृति खरबंदा) के अरेंज मैरिज और प्यार की कहानी हैं। शादी की एक रात पहले तक इस कहानी में सब कुछ ठीक चल रहा होता हैं। लेकिन कुछ ऐसा हो जाता हैं। जिससे महत्वाकांक्षा, पारिवारिक मूल्यों और भावनाओं की भरमार रहीं यह मनोरंजक कहानी दर्शकों को देखने मिलती हैं।
फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ के कलाकार, अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री कृति खरबंदा, तनु वेड्स मनु फेम फिल्ममेकर विनोद बच्चन, सहायक निर्माता कलीम खान, निर्देशक रत्ना सिन्हा, और प्रस्तुतकर्ता दीपक मुकुट इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए मौजूद थे।
लखनवी भाषा सीखनी पड़ी- राजकुमार
राजकुमार राव कहतें हैं, “मैं पहली बार इस तरह का किरदार निभा रहा हूँ। मेरा किरदार सत्तू लखनऊ में रहनेवाला होने की वजह से मैंने वहाँ की भाषा सीख ली। साथ ही, मैंने सिविल सर्विस डिपार्टमेंट में काम करनेवाले मेरे एक-दो दोस्तों से भी वहाँ की कार्यप्रणाली समझने के लिए बातचीत की। इस फिल्म में काम करने का अनुभव काफी मजेदार रहा।”
कृति खरबंदा कहतीं हैं, फिल्म की कहानी काफी बेहतरीन हैं। जब रत्ना जी ने मुझे यह कहानी सुनाई, तब मुझे सत्तु और आरती इन किरदारों से प्यार हो गया। राजकुमार, रत्नाजी और पूरी टीम के साथ काम करने का काफी अच्छा अनुभव रहा हैं।“
रत्ना सिन्हा कहती हैं, “हम हमारी बच्चियों को पढ़ाते हैं। लेकिन शिक्षा लेने के बाद क्या? शादी के बाद इन पढ़ी लिखी लड़कियों को अपनी शिक्षा का कितना उपयोग होता हैं। इसी बारे में फिल्म बात करती हैं।“
निर्माता विनोद बच्चन कहतें हैं, “मैनें जब यह कहानी सुनी तब मुझे वह काफी पसंद आयी। और मैंने यह फिल्म निर्माण करने के बारें में सोचा। मैने हमेशा से ही छोटे शहर की बेहतरीन कहानियाँ को बड़े उतारा हैं। शादी में जरूर आना उनमें से ही एक हैं। “
प्रस्तुतकर्ता दीपक मुकूट का कहना हैं की “मै राजस्थान से हूँ। और मैंने बचपन से कई शादीयाँ होती हुए देखा हैं। और शादी से कई सारी भावनाएँ जुड़ी हुई होती हैं। इसीलिए इस फिल्म के निर्माण के बारे में हमने सोचा।“
दीपक मुकूट और सोहम रॉकस्टार एन्टरटेनमेंट प्रस्तुत सौंदर्या प्रोडक्शन की फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ विनेद बच्चन ने निर्माण की हैं। रत्ना सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव और कृति खरबंदा नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 नवंबर 2017 को रिलीज होने वाली हैं।









