अमरीश पुरी निभाने वाले थे रामायण के रावण का किरदार
लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन ने कई पुराने सीरियल दोबारा से प्रसारित करने शुरु कर दिए हैं। रामायण और महाभारत को तो लोग उतना ही पसंद कर रहे हैं। जितना पहले पसंद करते थे। वहीं, टीआरपी के मामले में रामायण ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। रामायण के दोबारा प्रसारण से शो के कलाकार भी एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं और सुर्खियों में छाए हुए हैं।
रामायण में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के साथ लोगों ने रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी को भी बहुत पसंद किया था। लेकिन, शायद ये बात कम ही लोगों को पता है कि पहले दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी रामायण के रावण का किरदार निभाने वाले थे।
Source: Tellychakkar
पूरी टीम ने सुझाया अमरीश पुरी का नाम
रामायण में रावण का किरदार निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खूब लोकप्रियता बटोरी। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि रामायण की टीम ने रावण के किरदार के लिए अमरीश पुरी को लेने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, इसके पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा है।
बता दें कि अरविंद त्रिवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने 250 से भी ज्यादा गुजराती फिल्मों में काम किया। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो गुजरात में थिएटर से जुड़े थे। उस दौरान जब उन्हें पता चला की रामानंद सागर सीरियल बना रहे हैं और किरदारों की कास्टिंग कर रहे हैं। तब वो ऑडिशन देने के लिए गुजरात से मुंबई पहुंचे।
Source: Newsstate
रामानंद सागर ने देखते ही फाइनल किया रावण
आपको जानकर हैरानी होगी की अरविंद त्रिवेदी रावण का नहीं बल्कि केवट का किरदार निभाना चाहते थे। उन्होंने खुद बताया कि रामायण में रावण के किरदार के लिए सभी की पसंद अमरीश पुरी थे। सभी चाहते थे कि अमरीश पुरी रामायण के रावण का किरदार निभाएं। मैंने वहां केवट के किरदार के लिए ऑडिशन दिया और जब मैं वहां से जाने लगा तभी मेरी बॉडी लैंग्वेज और एटीट्यूड देखकर रामानंद सागर जी ने कहा मुझे रावण मिल गया।
बता दें कि रामायण के राम यानी अरुण गोविल ने भी अमरीश पुरी वाली बात के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने खुद बताया था कि मैंने और टीम ने रामानंद सागर से कहा था कि अमरीश पुरी रामायण के रावण का किरदार निभाने के लिए बिलकुल परफेक्ट हैं।
ये भी पढ़ें– कैसा था 1988 में आई महाभारत सीरियल के शूट का आखिरी दिन…वीडियो देखकर आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम