रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का सामने आया ‘आशिकी में तेरी’ नया गाना, तुरंत हुआ सोशल मीडिया वायरल!
Advertisement
रानू मंडल अपने एक गाने ‘तेरी मेरी कहानी’ से मशहूर हुई गायिका है। अपने इस गाने से, वह इतनी लोगों में लोकप्रिय हो गई है कि उनकी तुलना बड़ी-बड़ी गायिकाओ से की जाती है। मगर खबर आ रही है कि उनका एक और नया गाना ‘आशिकी में तेरी’ रिलीज हो गया है। जो उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ मिलकर गाया है। हिमेश और रानू का यह गाना फिल्म ‘हैपी हार्ड एंड हीर’ के लिए है। सूत्र बताते है कि हिमेश रेशमिया इस फिल्म में बिल्कुल अलग और नए अवतार में नजर आएगें। रानू मंडल के इस फिल्म में दो-तीन गानों में रानू मंडल ने अपनी आवाज दी है। बात की जाए रानू मंडल के गानों की उनके सारे गाने सोशल मीडिया पर आग लगा देते है। इन दिनों रानू मंडल सोशल मीडिया पर एक दूसरे नाम सोशल मीडिया सेंसेशन से भी मशहूर हो रही है।
आशिकी में तेरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रानू मंडल अपने एक वीडियो से रातों रात मशहूर हो गई थी। रानू का यह वीडियो राणाघाट रेलवे स्टेशन का था। इस वीडियो में वह लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गा रही थी। इसी के चलते हिमेश रेशमिया ने उनकी आवाज से प्रसन्न होकर रानू को अपनी फिल्म में गाना गाने का चांस दिया था। दिलचस्प बात यह है कि रानू मंडल हिमेश के साथ एक नही, तीन-तीन गाने गा चुकी है। इन गानों का जनता द्वारा काफी पंसद किया गया है। इसके साथ लता मंगेशकर ने खुद उनके गानों की तरीफ की है। सूत्र बताते है कि रानू मंडल के इस नए गाने ने तो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
Advertisement