बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही तमन्ना भाटिया के साथ रोमांस करते नज़र आ सकते है। इस फिल्म का निर्माण जानेमाने फिल्मकार रोहित शेट्टी करेंगे। रणवीर और रोहित के एक फिल्म पर साथ काम करने की खबर काफी समय से आ रही थी। तमन्ना भाटिया जिन्हें फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ के लिए काफी सराहना मिली थी। रोहित शेट्टी ने इस बारें में कहा कि, ‘रणवीर की उर्जा, उत्साह और भारी लोकप्रियता इस परियोजना को अधिक रोचक बनाती है। तमन्ना दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच एक बड़ी स्टार हैं। मैं वास्तव में इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करुंग। रणवीर इसके अलावा आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म बेफिक्रे में वाणी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे।
तमन्ना भाटिया के साथ रोमांस करते नज़र आ सकते है रणवीर सिंह
1 min
