मायापुरी अंक 01.1974
रेखा फिल्म उद्योग में अपने अभिनय से अधिक रोमांस के लिए प्रसिद्ध है। उसका यह रोमांस शूटिंग के डिब्बों की तरह पटरियों बदलता रहता है। रेखा ने पिछले दिनों विनोद मेहरा के साथ ‘इटली’ का नाटक करने के बाद उसे अपने प्रेम का विश्वास दिलाने की कोशिश की थी। इसके पश्चात प्रकट रूप से दोनों में घनिष्ट प्रेम देखा जाने लगा था। परन्तु यकायक नारद का बेटा किरन कुमार और रेखा हर जगह हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आने लगे थे। किन्तु इस घूमने फिरने से न रेखा का भला हुआ और न किरन कुमार का अब पता चला है कि रेखा ने किरन कुमार का पत्ता काट दिया है (क्योंकि एक फ्लॉप हीरो के साथ ना जोड़कर वह फ्लॉप नही होना चाहती)
विनोद अब रेखा में दिलचस्पी नही ले रहा और रेखा ने किरन पर से नजरे करम उठा ली है। अब यह प्यार की किश्ती किस और लगती है पता नही।