आपको हर दिन मनोरंजन प्रदान करने वाले बेहतरीन चैनल स्टार प्लस ने अपने दर्शकों के लिये वीकेंड पर भी शानदार कार्यक्रमों की पेशकश कर इसे और अधिक दर्शनीय बना दिया है। ‘डांस प्लस‘ और ‘आरम्भ‘ जैसे कार्यक्रम दर्शकों के लिये मनोरंजन का खजाना रहे हैं। स्टार प्लस द्वारा अब जल्द ही एक नये शो की पेशकश की जायेगी। इसमें दर्शकों के लिये भारत के सर्वश्रेष्ठ डांसिंग टैलेंट को टीवी पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
फिलहाल बड़े परदे पर ना आने की योजना के साथ, रेमो स्टार प्लस पर अपने आगामी रियलिटी शो ‘चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस’ से छोटे परदे पर लौट रहे हैं। जजेज पैनल में उनके साथ शामिल होने के लिए जैकी से भी संपर्क किया गया है। इस अभिनेत्री से बातचीत अंतिम चरण में है। इस शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘‘यह बहुत ही अनूठी अवधारणा है। इसमें पुराने डांस रियलिटी शोज के विजेताओं को उनके लोकप्रिय समकक्षों के साथ मुकाबला करते हुये दिखाया जायेगा जो उनसे महज कुछ अंकों से पीछे रह गये थे।‘‘
यह शो सितंबर में शुरू होने की संभावना है। इस चैनल पर अभी रेमो का शो डांस प्लस सीजन 3 चल रहा है और इसके खत्म होने के फौरन बाद यह नया शो शुरू हो सकता है। फिलहाल टीम प्रतिभागियों का चयन करने में जुटी है।