बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अलग पहचान हासिल कर चुकी हैं। उन्हें हाल ही में चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। भले ही बदलते समय के साथ वह कितनी भी बदल चुकी हों लेकिन उनका कैमरे के सामने वाला पोज आज भी वही है जो सालों पहले हुआ करता था।
दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 16 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘मुझे हमेशा की तरह कलाई पर आराम करना पसंद है। 17 से लेकर अब तक, काफी समय बीत चुका है।’
दोनों ही तस्वीरों में प्रियंका कैमरे के सामने अपनी कलाई पर अपना सिर रखे बैठी हुई हैं। अब इस बात ये तो यही लगता है कि शायद प्रियंका अपनी कई साल पुरानी आदत छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के साथ हॉलीवुड मूवी बेवॉच को लेकर भी व्यस्त चल रही हैं।